फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: खाद के लिए किसानों का प्रदर्शन, बांदा-प्रयागराज हाईवे किया जाम, जज की गाड़ी फंसी तो पुलिस ने भांजी लाठी

Tue, 16 Sep 2025 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

अतर्रा में सचिव की लापरवाही से चार दिनों से किसान बिना खाद लौट रहे। प्रशिक्षु सीओ किसानों को पैदल लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
 
विज्ञापन
अतर्रा में बांदा-प्रयागराज मार्ग पर जाम लगाए किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में खाद का संकट समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा। चार दिनों से खाद की आस में समितियों के चक्कर लगा रहे किसानों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। आक्रोशित किसानों ने अतर्रा व नरैनी में रोड जाम कर जमकर नारेबाजी की। इससे करीब 45 मिनट तक यातायात बाधित रहा। किसानों का आरोप है कि समिति कर्मी चहेतों को खाद बांटने के प्रयास में किसानों के हितों की अनदेखी करते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को अतर्रा व नरैनी में किसानों ने खाद न मिलने पर जमकर हंगामा किया। अतर्रा के बी पैक्स व क्रय विक्रय केंद्र में बीते शुक्रवार को यूरिया खाद आई थी। इस पर किसानों को टोकन वितरित किए गए थे। दो दिनों से किसान टोकन लिए केंद्रों के चक्कर लगा रहे थे। मंगलवार को भी किसान सुबह से लाइन में लगकर खाद वितरण का इंतजार करते रहे।

दोपहर 11 बजे तक जब वितरण शुरू न होने पर उनके सब्र का बांध टूटा तो वह नेशनल हाईवे पहुंचे और प्रदर्शन शुरु कर दिया। नारेबाजी करते हुए किसानों ने आवागमन बंद करा दिया। इससे करीब 45 मिनट तक बांदा-प्रयागराज नेशनल हाईवे बंद रहा और दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में स्कूली बसों, एंबुलेंस के साथ अन्य वाहन फंसे रहे और यात्रियों को उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु सीओ पीयूष पांडेय ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह टस से मस न हुए। बाद में उनकी समस्या तहसील स्तर पर रखे जाने का आश्वासन देने पर किसान हटने को तैयार हुए। इसके बाद वह किसानों को लेकर पैदल एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम राहुल द्विवेदी को पूरी जानकारी दी। किसानों ने दो दिनों में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समय में खाद न मिली तो वह आमरण अनशन करेंगे।

किसानों ने बताया कि शुक्रवार को केंद्रों में यूरिया आई थी। किसानों को टोकन भी बांटे गए, लेकिन खाद नहीं मिली। आरोप लगाया कि समिति के सचिव राम सिंह किसानों को नजरंदाज कर निजी दुकानों में खाद बेचते हैं। वहीं नरैनी में भी खाद न मिलने पर किसानों ने हंगामा किया। सचिव की लखनऊ में मीटिंग में जाने की सूचना बोर्ड पर देखकर किसान आक्रोशित हो गए और नरैनी-बांदा मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए 30 मिनट तक जाम लगाया।

किसानों ने बताया कि पनगरा साधन सहकारी समिति में चार दिन पूर्व यूरिया आई थी। लेकिन सचिव पवन तिवारी की लापरवाही से किसानों को खाद नहीं मिल रही। मंगलवार को सुबह से किसान समिति में खाद के लिए लाइन लगाए बैठे थे। इसी दौरान नोटिस बोर्ड में सचिव के लखनऊ में मीटिंग में शामिल होने की जानकारी होने पर किसान आक्रोशित हो गए और रोड जाम कर प्रदर्शन किया। करीब आधा घंटे बाद मौके पर नायब तहसीलदार यशपाल यादव मौके पर पहुंचे और 

जाम में फंसी जज की गाड़ी, पुलिस ने भांजी लाठी
खाद की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मंगलवार को बांदा-नरैनी राजमार्ग पर करीब 30 मिनट तक आवागमन बाधित किया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। इसी बीच नरैनी स्थित ग्राम न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश की गाड़ी बांदा की ओर से आते देख कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में आ गई और किसानों को हटाने के लिए जमीन पर डंडा भांजना शुरु किया। पुलिस को एक्शन में देख किसानों की भीड़ तितर-बितर होने से जज की गाड़ी को निकाला जा सका। लेकिन इसके बाद फिर से किसानों ने प्रदर्शन शुरु कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें