फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: भैंस चराने गए वृद्ध पर बाघ का हमला, साथियों की सूझबूझ से बची जान

Mon, 19 Oct 2026 05:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बाघ के हमले से घायल वृद्ध दो घंटे तक तड़पता रहा। ग्रामीणों ने सूचना के बावजूद वन अमले के न पहुंचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल पहुंचाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से सटे राजस्व क्षेत्र में रविवार सुबह भैंस चराने जंगल गए 60 वर्षीय वृद्ध पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में जरधोवा गांव निवासी मलखान सिंह राजगौड़ के चेहरे, पीठ और घुटने पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बाघ पर पत्थर फेंके, जिसके बाद वह भाग गया और वृद्ध की जान बच गई। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन


घायल के पुत्र देवी सिंह ने बताया कि वन्यजीवों के हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के करीब दो घंटे बाद तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में ग्रामीणों को डायल 112 की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाना पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि हमले से एक दिन पहले भी यही बाघ जरधोवा गांव के आसपास घूम रहा था। इसकी सूचना वन विभाग को देने के बावजूद टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने इसे पन्ना टाइगर रिजर्व के प्रबंधन की लापरवाही बताते हुए नाराजगी जताई।
 
Trending Videos

पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को रवाना कर दिया गया था। घायल वृद्ध की स्थिति अब स्थिर है। वन विभाग ने तत्काल सहायता के रूप में दो हजार रुपये दिए हैं और इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया है। बाघ को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए हाथियों की टीम भी मौके पर भेजी गई है।

 
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से सटा राजस्व क्षेत्र होने के कारण यहां बाघों का विचरण रहता है। ऐसे में चरवाहों और किसानों का जंगली जानवरों से आमना-सामना हो जाता है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों और ग्रामीणों के बीच टकराव रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें