फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: 11 हजार बिजली लाइन के करंट से वाहन चालक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 31 Jan 2026 07:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

मटौंध थाना क्षेत्र के तिवारी टाटा मोटर्स वर्कशॉप के पास करंट से वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। 
विज्ञापन
नीरज तिवारी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी बाईपास पर स्थित तिवारी टाटा मोटर्स वर्कशाप के पास से गुजरी 11 हजार लाइन के करंट की चपेट में आकर वर्कशाप के वाहन चालक की मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे औंधे मुंह पड़ा मिला। परिजनों ने वर्कशॉप मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की है।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुर्द गांव निवासी रामप्रकाश तिवारी ने बताया कि उसका भाई नीरज तिवारी (33) मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी बाईपास पर स्थित तिवारी टाटा मोटर्स वर्कशॉप में वाहन चालक था। वर्कशॉप के मालिक राजीव तिवारी का कहना है कि शुक्रवार की रात किसी समय नीरज वर्कशॉप के बाहर टहल रहा था, तभी वर्कशॉप के पास से गुजरी 11 हजार बिजली लाइन के तार के करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। शनिवार को सुबह उसका शव सड़क किनारे औधे मुंह पड़ा मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर शव को जिला अस्पताल के शवगृह पहुंचाया। बाद में नीरज के परिजनों को खबर दी।

जिला अस्पताल पहुंचे नीरज के भाई रामप्रकाश तिवारी ने हत्या की आशंका जताते हुए वर्कशॉप मालिक पर संदेह जताया है। भाई का कहना है कि नीरज की एक आंख फूटी है, नाक टूटी है। चेहरे व गले में चोट के निशान हैं। परिजनों के संदेह पर पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम से जांच कराई है। मृतक नीरज चार भाइयों में दूसरे नंबर का अविवाहित था। पिता स्व. शिवमोहन तिवारी की चार साल पहले मौत हो चुकी है। घर में मां मीरा तिवारी हैं।
विज्ञापन


भाई के मुताबिक, वह वर्कशॉप में तीन साल से वाहन चालक की नौकरी कर रहा था। घटना के संबंध में भूरागढ़ चौकी इंचार्ज दारा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। करंट लगने से गिरने पर मुंह में चोट आ सकती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें