ये था पूरा मामला
बीते बुधवार को बांदा जिले में नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टल गया था। इलाहाबाद से महोबा जा रही रोडवेज बस ने आवंती नगर के पास डीएम अनुराग पटेल और उनके एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मार दी थी इस हादसे में डीएम समेत स्टेनो और दो होमगार्ड बाल-बाल बच गए थे। हालांकि, उनके वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे।
वहीं, बस में 22 से ज्यादा यात्री सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रोडवेज बस चालक संजय कुमार स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा था। डीएम बड़ोखर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया था। जिला अस्पताल में उसका डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया था।