फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: नाले में मिला चौकीदार का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 04 Aug 2022 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

अर्तरा थाना क्षेत्र में गोशाला चौकीदार का शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में गोशाला चौकीदार का नाले में शव मिला है। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।

विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह (30) गांव के बाहर गोशाला में चौकीदारी करते थे। मंगलवार की देर शाम रोज की तरह गोशाला गए थे। इसी के बगल से उनकी पांच बीघा जमीन है। इसमें मूंगफली बोई है। बुधवार को सुबह उनका शव नाले के पास मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव कब्जे में ले लिया। पत्नी विमला व दो पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो भाइयों में बड़े थे। यह जानकारी पिता शिवराम सिंह ने दी। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस को तहरीर नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई करेंगे। उधर, गिरवां थाना इंस्पेक्टर ओम शंकर शुक्ला का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें