फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: चाय की दुकान पर विवाद, दबंगों ने तमंचे से की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Oct 2026 11:00 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बिसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरन कस्बे में चाय की दुकान पर हुए मामूली विवाद के बाद दबंगों द्वारा तमंचे से फायरिंग की गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नीरज द्विवेदी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के ओरन कस्बे में चाय की दुकान पर गालीगलौज को लेकर हुए विवाद के बाद तमंचे से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ओरन कस्बा निवासी कुलदीप शिवहरे ने बिसंडा थाने में दी तहरीर में बताया कि 20 अक्तूबर की रात करीब 11:20 बजे उसका भाई प्रबल शिवहरे कस्बे में नितिन सोनी की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था। आरोप है कि तभी कस्बे के नीरज द्विवेदी उर्फ गोलू, धीरेंद्र द्विवेदी, पुष्पेंद्र द्विवेदी और देवेंद्र द्विवेदी वहां पहुंचे।

Trending Videos

गालीगलौज को लेकर हुआ था विवाद
चारों नशे में थे और गालीगलौज करने लगे। प्रबल के विरोध करने पर विवाद हो गया। कुलदीप के अनुसार, भाई की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो नीरज द्विवेदी उर्फ गोलू ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस के मुताबिक, प्रबल और नीरज के बीच दुकान पर गालीगलौज को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक गोलू वहां से जा चुका था। मौके पर दोनों पक्षों के कुछ लोग मौजूद थे। आरोप है कि गोलू दोबारा 315 बोर का तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस लेकर पहुंचा और गालीगलौज करते हुए कुलदीप पर फायर कर दिया। पुलिस ने कुलदीप की तहरीर पर नीरज, धीरेंद्र, पुष्पेंद्र और देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें