गालीगलौज को लेकर हुआ था विवाद
चारों नशे में थे और गालीगलौज करने लगे। प्रबल के विरोध करने पर विवाद हो गया। कुलदीप के अनुसार, भाई की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा तो नीरज द्विवेदी उर्फ गोलू ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस के मुताबिक, प्रबल और नीरज के बीच दुकान पर गालीगलौज को लेकर विवाद हुआ था।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक गोलू वहां से जा चुका था। मौके पर दोनों पक्षों के कुछ लोग मौजूद थे। आरोप है कि गोलू दोबारा 315 बोर का तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस लेकर पहुंचा और गालीगलौज करते हुए कुलदीप पर फायर कर दिया। पुलिस ने कुलदीप की तहरीर पर नीरज, धीरेंद्र, पुष्पेंद्र और देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की विवेचना की जा रही है।