फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिद ने छीनी सांसें: मोबाइल फोन के लिए युवक ने मांगे 30 हजार, न मिलने पर फंदा लगाकर दी जान

Sat, 09 May 2026 05:34 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: मोबाइल फोन के लिए रुपये न मिलने से आहत युवक ने मौत को गले लगा लिया। पांच दिनों से खरीदने के लिए जिद कर रहा था।

 

विज्ञापन
प्रमोद उर्फ पिंटू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल फोन के लिए युवक ने अपनी दादी से 30 हजार रुपयों की मांग की। इस पर दादी ने उसे डांट दिया। झगड़े के बाद आहत युवक ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह देर तक बाहर न निकलने पर दादी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन


कस्बा के भवानीगंज, नहर पट्टी निवासी प्रमोद उर्फ पिंटू (35) पांच दिनों से दादी से मोबाइल के लिए झगड़ा का रहा था। युवक ने बीते बृहस्पतिवार दोपहर दादी कृष्णा देवी से नया मोबाइल लेने के लिए 30 हजार रुपये मांगे। इस पर दादी ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर वह कमरे के अंदर गया और दरवाजा बंद कर लिया। शुक्रवार सुबह देर तक बाहर न निकलने पर दादी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा देखा तो युवक फंदे से लटका था।

मृतक की दादी ने बताया कि चार वर्ष की उम्र में प्रमोद की मां और छह वर्ष की आयु में उसके पिता का निधन हो गया था। उन्होंने ही उसको पाला था। वह सेवानिवृत्त अध्यापिका हैं। मृतक दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। थानाप्रभारी संजीव कुमार चौबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। मृत्यु के सही कारण की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें