फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पत्नी से विवाद में बेटी की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2025 11:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी से विवाद में बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी के सिर और हाथ पर कुल्हाड़ी मार दी। महिला जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल महिला रामकली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झगड़ा कर युवक ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। इसके अलावा 16 माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के मजरा पिपरवा डेरा निवासी शिवबरन निषाद गुरुवार की शाम करीब पांच बजे करीब नशे में घर पहुंचा। उसका पत्नी रामकली से झगड़ा हो गया। उसने पत्नी के सिर और हाथ पैर में कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। 16 माह की बेटी पुत्री गौरी को कमरे में बंद कर लिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन



पुलिस ने दरवाजा खोलने के लिए कहा। इस पर शिवबरन निषाद ने धमकी दी दरवाजा तोड़ा तो गौरी को जान से मार देगा। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो शिवबरन ने गौरी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने रामकली और गाैरी को जसपुरा सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टरों ने गौरी को मृत घोषित कर दिया। रामकली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रामकली जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने गौरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी शिवबरन निषाद के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। गौरी पांचवें नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिवबरन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक शिवबरन नशेड़ी है वह चोरी भी करता है। पत्नी रामकली मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। वह चिल्ला थाना क्षेत्र के लाैमर गांव की रहने वाली है। घटना के संबंध में सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है। तहरीर मिलने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। गौरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें