फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Crime: दुष्कर्म पीड़िता को दी चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा वापस लेने के लिए आरोपी बना रहे दबाव

Tue, 27 Jun 2023 05:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांदा जिले में दुष्कर्म का मुकदमा वापस न लेने पर आरोपी पीड़िता के चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित छात्रा ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय छात्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बांदा के एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

विज्ञापन


करीब सात माह पूर्व उसका पारिवारिक रिश्तेदार रायपुर (छतरपुर, मध्य प्रदेश) निवासी संजय पाल उसे अपने रिश्तेदार गंछा गांव निवासी हरीराम के बांदा में मोहल्ला कटरा स्थित किराये के कमरे में ले गया। वहां उसने रिश्तेदार के सहयोग से उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा। इससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर उसने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई।

विज्ञापन

छात्रा के परिजनों ने आरोपी संजय पाल व हरिराम पाल के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। दुष्कर्म पीड़िता के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहे हैं। घटना के संबंध में शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। धमकाने का मामला सामने आया है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें