फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: बाइक सवार दंपती समेत किशोर डिवाइडर से टकराए, गंभीर रूप से घायल, भर्ती

Thu, 12 Nov 2026 05:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उरई से चित्रकूट जा रहे बाइक सवार बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में डिवाइडर से टकरा गए। हादसा झपकी आने से हुआ। उनके पीछे चल रहे रिश्तेदार ने देखा तो घायल दंपती व उनके पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र के छोटी धोहर निवासी मंजीत कुशवाहा ने बताया कि उनके रिश्तेदार उदयवीर (35), उनकी पत्नी पूजा (32) व पुत्र हर्ष (13) बृहस्पतिवार को सुबह बाइक में सवार होकर चित्रकूट जाने के लिए घर से निकले थे।

विज्ञापन


उनके पीछे मंजीत भी बाइक से चल रहे थे। जब तीनों बाइक सवार बांदा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 47 पर पहुंचे तो अचानक बाइक चालक उदयवीर को झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। पीछे से आए मंजीत ने देखा तो उन्होंने यूपीडा एंबुलेंस को फोन करके जानकारी दी। यूपीडा एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां तीनों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें