देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से उतरते समय तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दस फीट नीचे खाई में जा गिरी। कार सवार इंदौर निवासी सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन को नाजुक हालत में कानपुर रेफर किया गया है। इंदौर निवासी कमल शर्मा परिवार के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन को गए थे। वहां से बागेश्वर धाम (छतरपुर) जाते समय हादसा हो गया।