फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से अचानक गायब हुआ भाजपा सांसद का नाती, शाम को रिश्तेदारों को 17 किलोमीटर दूर मिला

Mon, 15 Jul 2019 11:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन
चित्रकूट बांदा भाजपा सांसद के रिश्ते में नाती लगने वाले कक्षा तीन का छात्र स्कूल से अचानक गायब हो गया। इसकी जानकारी होते ही पूरे स्कूल समेत शहर में हड़कंप मच गया। अनहोनी की संभावना को लेकर परिजनों का रोना पीटना शुरू हो गया। भारी पुलिस बल स्कूल से लेकर स्टेशन व अन्य स्थानों पर खोजबीन करने लगा।
विज्ञापन


शाम को रिश्तेदारों ने ही उस छात्र को 17 किमी दूर भौंरी के पास पकड़ लिया। छात्र ने बताया कि अज्ञात युवक बाइक से उसे स्कूल के बाहर से ले गया फिर रास्ते में एक स्थान पर बाइक चालक लघुशंका करने उतरा तो वह इसी बीच मौका लगाकर भाग गया। मऊ थानाक्षेत्र के सिकरौं हन्ना विनैका निवासी किसान महेंद्र सिंह का दस वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह पढ़ाई के लिए मुख्यालय कर्वी के बल्दाऊगंज में चाचा गोरेलाल के घर में रहता है।

 

यह छात्र भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल की साली के लड़के का लड़का है। रिश्ते में नाती लगता है। प्रतिदिन की तरह उसे चाची सुषमा देवी अपने बच्चों के साथ आदित्य को भी लेकर सरस्वती शिशु मंदिर शंकर बाजार छोड़कर आई। कक्षा तीन के कमरे में आदित्य ने अपना बस्ता रखा फिर अचानक बिना किसी को बताए स्कूल गेट से बाहर सड़क तक पहुंच गया।

इस बीच किसी ने उसके आने जाने पर ध्यान नहीं दिया। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्कूल में हाफ डे के दौरान कुछ छात्रों ने बताया कि आदित्य का बस्ता रखा पर उसका कुछ पता नहीं है। तब स्कूल प्रबंधन सतर्क हुआ और उनके परिजनों से फोन पर पूछताछ की। किसी जगह छात्र का पता नहीं चला।

 

मामला सांसद के रिश्ते में नाती का होने से पूरे स्कूल समेत मुख्यालय में हड़कंप मच गया। अपर एसपी बलवंत चौधरी सीओ सिटी रजनीश यादव व कोतवाल अनिल सिंह स्कूल पहुंचे। छात्र के परिजन व शिक्षकों से पूछताछ हुई। सीसीटीवी फुटेेज देखे गए लेकिन कुछ पता नहीं चला।

शाम को अचानक छात्र के रिश्तेदारों ने ही उसके चाचा गोरेलाल को फोन कर बताया कि आदित्य भौंरी गांव के करकहापुरवा के पास मिल गया है। वह अकेले पैदल जा रहा था। जानकारी होते ही पुलिस टीम, शिक्षक व परिजन पुरवा पहुंचे। उसे सकुशल घर लाए। छात्र ने बताया कि स्कूल में बस्ता रखने के बाद वह गेट पर आया उसे गेटमैन ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वह मौका लगाकर बाहर आ गया।

 
विज्ञापन

सड़क पर अज्ञात बाइक वाला मिला और उसे बैठाकर कोठिलिहाई गांव की ओर ले गया। रास्ते में बाइक चालक ने उससे नाक पोछने को कहा तो छात्र ने बाइक रोकने को कहा। बाइक रुकने पर चालक लघुशंका करने लगा तो वह मौका लगाकर वहां से भाग गया। इसके बाद वह रास्ता भटक गया। कुछ लोग मिले तो उनसे कर्वी का रास्ता पूछा पर सही रास्ते पर नहीं जा सका।  

इस मामले में छात्र के परिजनों ने बताया कि आदित्य पहले भी इसी स्कूल में पढ़ता था। बीते साल बीमारी के कारण नाम कटवाकर गांव चला गया था। अभी आठ जुलाई को ही उसका नाम लिखा गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि छात्र अपनी मर्जी से ही स्कूल से गांव जाने के लिए निकला होगा रास्ता भटकने पर वह भौंरी पहुंच गया है। अपर एसपी व कोतवाल ने भी बताया कि छात्र की बताई कहानी झूठी लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें