फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: निरीक्षण करने पहुंचे कृषि मंत्री का पारा चढ़ा, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

Thu, 31 Jul 2025 10:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
कृषि फार्म में अभिलेखों का निरीक्षण करते कृषि मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने गुरुवार की देर शाम कस्बे के नरैनी रोड स्थित कृषि फाॅर्म व बीज विकास निगम विधान संयंत्र का औचक निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। पौधरोपण की हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर कृषि मंत्री ने अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई और खामियों को दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही गुरुवार की शाम को अचानक कस्बा स्थित राजकीय कृषि फार्म पहुंचे। इस पर अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने कृषि फार्म अधीक्षक तुलाराम यादव से उत्पादन सहित फसल से संबंधित योजनाओं की जानकारी ली। कृषि फार्म में पुरानी मशीनरी सहित डेयरी के लिए बनाए गए भवन निर्माण सहित व्यवस्थाओं को जायजा लिया। कृषि फार्म के मजदूरों से भी कृषि मंत्री ने संवाद किया।

इस पर कर्मियों ने दैनिक मजदूरी बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कृषि फार्म के डाक बंगले की व्यवस्थाओं को भी देखा। सफाई न होने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को सफाई कराने के निर्देश दिए। बीज विकास निगम विधान संयंत्र का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं को जांचा परखा। परियोजना अधिकारी उमाशंकर से उत्पादन लक्ष्य की जानकारी लेते हुए बुंदेलखंड में दाल उत्पादन बढ़ाने पर कार्य करने की निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि फार्म लगातार घाटे में चल रहा है, जिसके लिए नई तकनीक के आधार पर उत्पादन बढ़ाना होगा। इस दौरान कृषि फार्म अधीक्षक तुलाराम सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें