अवैध मौरंग खनन की शिकायतों पर 24 मार्च को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसके बाद 27 मार्च 2026 को खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर चालक मौरंग नदी में पलटकर भाग गए। जांच टीम ने केन नदी तल में पांच पिट्स से 1988 घन मीटर मौरंग का अवैध खनन पाया। इस अपराध के संबंध में 27 व्यक्तियों के खिलाफ नामजद प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई। यह रिपोर्ट 27 मार्च 2026 को थाना मटौंध में दर्ज कराई गई है।