फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सिलिंडर के लिए व्रती भी दिखे कतार में, डीएसओ ने समझी वितरण प्रणाली

Sat, 28 Mar 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 11 पीएसी के पहरे में लगी उपभोक्ताओं की लाइन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बांदा। घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत बरकरार है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार दूसरे दिन भी अराधना गैस एजेंसी वितरण स्थल पर पीएसी का पहरा रहा। रामनवमी के दिन सिलिंडर के लिए व्रती उपभोक्ताओं को भी धूप में खड़े रहकर सिलिंडर के लिए लाइन लगानी पड़ी। इस बीच वहां पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन




शहर के पुराने आरटीओ ऑफिस के पास अराधना गैस एजेंसी वितरण स्थल पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी थीं। सुबह 11 बजे तक यह घटने बजाय और बढ़ गई। यहां 700 सिलिंडरों की खेप आई। वितरण शुरू हुआ तो पीएसी जवानों को भी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी मौके पर पहुंचे। यहां एजेंसी संचालक रामेंद्र शर्मा और अराधना शर्मा से व्यवस्थित तरीके से सिलिंडर वितरण कराने को कहा। यहां 20 मार्च की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए गए।



यहां लाइन में लगे अलीगंज के राहुल, मर्दननाका के बंटू मोदी, गूलरनाका के महेश साहू ने बताया कि रामनवमी का व्रत भी हैं, लेकिन घर में सिलिंडर खत्म होने की वजह से लाइन में लगकर सिलिंडर लेना पड़ रहा है। इसी तरह से पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय खेल मैदान में शर्मिला गैस एजेंसी वितरण स्थल पर महज 120 सिलिंडरों की खेप आई। कुछ ही घंटों में यह बट गई। यहां उपभोक्ता कचहरी सड़क निवासी संजय गुप्ता ने बताया कि एजेंसी संचालक की ओर न तो पीने का पानी का इंतजाम किया गया है, और न ही टेंट लगाए गए हैं।
विज्ञापन




वर्जन



घरेलू गैस सिलिंडरों का वितरण जारी है। पर्याप्त गैस सिलिंडरों की आपूर्ति आ रही है। उपभोक्ताओं को अनुशासित और व्यवस्थित करने के लिए पीएसी बल लगाया गया है। बुकिंग के हिसाब से उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन




क्यामुद्दीन अंसारी



जिला पूर्ति अधिकारी, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें