फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

Mon, 29 Aug 2022 03:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में कोतवाली क्षेत्र के फफूंदी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएससी में भर्ती कराया गया है। हालात गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरी व फफूंदी गांव के बीच बीती रात दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें राजेश कुमार (32) पुत्र वृंदावन निवासी करबई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही अर्जुन (34) पुत्र रामेश्वर, मंगल कुशवाहा (28) पुत्र राजकरन, शैलेंद्र (20) पुत्र नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। राजेश अपने दोस्त अर्जुन के साथ अपनी बहन के यहां फुफदी गांव जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें