फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा :गल्ला कारोबारी का भतीजा निकला चौकीदार का हत्यारोपी, दुकान से लूटे गए 33,670 रुपये बरामद, चाकू भी मिला

विज्ञापन
आरोपी सूरज ताम्रकार। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा कस्बे के चौकीदार की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिया। गल्ला कारोबारी के भतीजे ने चौकीदार की हत्या कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसके पास से लूटे रुपये और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना से चंद कदम दूर गुरुवार की रात श्यामजी ताम्रकार की आढ़त में चौकीदार गहबर थोक निवासी नन्हें प्रसाद दुबे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। शव को लाही भरे बोरे के नीचे दबाकर गोलक से 50 हजार रुपये लूट ले गए थे। एसपी अभिनंदन ने घटना के खुलासे के लिए बिसंडा पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया था। रविवार को सुबह संयुक्त टीम ने आढ़ती श्यामजी के पारिवारिक भतीजे जवाहर नगर (बिसंडा) निवासी सूरज ताम्रकार को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पुनाहुर गांव के पास पुलिया के नीचे पकड़ा। उसके पास से लूटे गए 33,670 रुपये, ड्रिल मशीन, आरी, सब्बल और चाकू बरामद किया। टीम में बिसंडा थाना इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पांडेय, एसओजी प्रभारी राकेश कुमार तिवारी, एसआई कन्हैयालाल, संदीप कुमार सिंह, मयंक चंदेल आदि शामिल रहे।
हेलमेट लगाकर की घटना, पहचानने पर कर दी हत्या
बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बताया कि आरोपी सूरज कानपुर भागने की फिराक में था। घटना के समय अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने हेलमेट लगा रखा था। गमछा भी डाले था। वृद्ध चौकीदार नन्हे के पहचान लेने पर उसने आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद अतर्रा जाकर उसने खून से सने कपड़े झाड़ियों में फेंक दिए थे। सीओ बबेरू सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि सर्विलांस की मदद से घटना का खुलासा हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें