फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

Sun, 20 Apr 2025 07:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना जसपुरा क्षेत्र के आम के बगीचे के सामने मोड़ पर हुई।
विज्ञापन
बांदा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साले की शादी में शामिल होने के बाद घर जाते समय रविवार दोपहर आम के बगीचे के सामने मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक और उरई डिपो की रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दूल्हे के दो बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भतीजा घायल हो गया। घायल को सीएचसी जसपुरा से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन



थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अरुण की 18 अप्रैल को शादी थी। उसकी बारात पैलानी डेरा गई थी। शादी में शामिल होने के लिए दूल्हे के बहनोई शहर के मुक्तिधाम रोड निवासी उत्तम निषाद (38) और श्रीपाल निषाद (35) निवासी रामपुर के अलावा फतेहपुर के थाना जाफरगंज क्षेत्र के ककोरा बारा निवासी भतीजा श्रीकेशन (25) शुक्रवार को रामपुर आए थे। वहां से तीनों लोग बारात में भी शामिल हुए। बारात वापस घर आने के बाद रविवार की दोपहर को तीनों लोग बाइक में सवार होकर घर जाने के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम के बगीचे के पास मोड़ पर बांदा से उरई की ओर जा रही रोडवेज बस से तेज रफ्तार बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। तब तक बाइक सवार दूल्हे के बहनोई उत्तम और श्रीपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हे का भतीजा श्रीकेशन जख्मी हो गया। घायल को सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जबकि दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक उत्तम के तीन पुत्री और एक पुत्र है। पत्नी अंजू समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के साले अरुण ने बताया कि उसके बहनोई बालू खदान में जेसीबी चलाने का काम करते थे। जबकि मृतक श्रीपाल अपने पीछे दो पुत्री और पत्नी राजकली छोड़ गया है। मृतक परदेस में रहकर रोजी-रोटी कमाता था। मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर का था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें