फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: मातम में बदली खुशियां! 25 दिन में थी बेटी की शादी, पिता की सड़क हादसे में मौत

Thu, 13 Apr 2023 11:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: गिरवां थाना क्षेत्र के इटरा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मवेशी के सामने आने पर बाइक बेकाबू होकर ईंट के चट्टे से टकरा गई।
विज्ञापन
शव पर विलाप करती पत्नी और हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बेटी के हाथ पीले करने से पहले पिता की हादसे में मौत हो गई। शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता की बाइक अनियंत्रित होकर ईंट के चट्टे से टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के बरसढ़ा बुर्जुग गांव निवासी सुरेंद्र पाल (45) बुधवार को दोपहर अपनी बाइक से बड़ी बेटी पूनम की शादी का कार्ड बांटने अतर्रा जा रहा था। रास्ते में खुरहंड चौकी क्षेत्र के इटरा गांव के पास अचानक सामने मवेशी आ गया।
इससे बाइक अनियंत्रित होकर ईंट के चट्टे से जा टकराई। इस हादसे में सुरेंद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक सुरेंद्र हेलमेट नहीं लगाए था। मृतक के सिर में चोट आई थी। मृतक के चचेरे भाई जयप्रकाश ने बताया कि मृतक  दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था।

विज्ञापन

आठ मई को तय थी शादी
चार दिन पहले वह गांव आया था। उसकी बड़ी पुत्री पूनम की शादी आठ मई को तय है। बबेरू से बरात आनी है। इसी की तैयारी को लेकर वह शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। घर में पत्नी चुनकी है। मृतक के पांच पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

मृतक बटाई पर करता था खेती
इस हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। चचेरे भाई ने बताया कि बेटी की शादी करने का उसका अरमान अधूरा ही रह गया। हालांकि उन्होंने निर्धारित समय में ही शादी करने की बात कही है। मृतक भूमिहीन था। मृतक के पिता मोतीलाल वर्मा बटाई में खेत लेकर किसानी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें