फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: कार व ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, 10 घायल

Thu, 04 Apr 2024 10:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कार व ऑटो की भिड़ंत में दो की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से अस्थियां विसर्जित कर आ रहे कार सवार और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मां-बेटे समेत 10 लोग घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में दो लोगों को मृत घोषित किया गया। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगवां गांव निवासी राकेश (40) अपनी पत्नी ज्ञान देवी (35), अपने पुत्र मानीव उर्फ नीशू (9), शुभि (6) अपने पिता फदाली (58) के साथ प्रयागराज से अस्थियां विसर्जित कर कार से गुरुवार की देर शाम घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


कार को छतरपुर के बिजौरी गांव का चालक अमित (25) चला रहा था। गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास सामने से तेज गति में आई आटो से उनकी भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गए। पीछे से दूसरी कार से आए परिजन राकेश ने राहगीरों की मदद से दोनों वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने एंबुलेंस व अन्य प्राइवेट वाहनों से कार सवार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, शहर से खुरहंड गांव सवारियों को लेकर जा रही ऑटो में चार लोग सवार थे।
 

ऑटो सवार घायल बरसड़ा गांव निवासी न्यामत (40) को जिला अस्पताल व जमरेही गांव के मेहंदी हसन (34), गांव के नत्थू (60) व महिला केसी (50) को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ऑटो चालक ने अपना इलाज किसी अन्य जगह से कराया है। ऑटो सवार नत्थू व एक अन्य महिला केसी की रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मौत की पुष्टि मेडिकल काॅलेज प्रधानाचार्य डॉ. एसके कौशल ने की है। 

 
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बदौसा थाना क्षेत्र के दतौरा मोड़ पर वाहन की टक्कर से दो बाइकों में सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी अतर्रा भेजा गया है। इनमें से एक मौत होना बताई गई है। हालांकि वह अज्ञात है। चित्रकूट जनपद के बगलाई गांव निवासी नत्थू (40) अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था। दूसरी बाइक में सतना मध्य प्रदेश के महराज नगर निवासी संदीप पटेल था। दतौरा मोड़ पर वाहन की टक्कर से दोनों बाइकों में सवार तीन लोग घायल हो गए। इसमें नत्थू के साथ बाइक में बैठे अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि नत्थू को सतना रेफर किया गया है। एसआई ब्रह्मदेव गोस्वामी ने बताया कि हादसे में मृत हुए व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें