फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: मामा के घर आ रहे बाइक सवार आरक्षी को टेंपो ने पीछे से मारी टक्कर, मौत

Tue, 09 Dec 2025 06:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बाइक सवार आरक्षी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्वोदय नगर में हुआ। आरक्षी हमीरपुर के टेढ़ा गांव का रहने वाला था। मिर्जापुर जिले में तैनात था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने मामा के घर आ रहे बाइक सवार पुलिसकर्मी को पीछे से आए टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया। कानपुर पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस कर्मी मिर्जापुर जनपद में तैनात था। वह अपनी मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्वाेदय नगर निवासी श्रीनिवास ने बताया कि भांजा हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी कन्हैया (27) मिर्जापुर जिले में पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर तैनात था। सोमवार को दोपहर उसे मिर्जापुर जाना था। इसके लिए वह अपने गांव से बाइक से उनके घर आ रहा था। सर्वोदय नगर के पास दोपहर करीब एक बजे बाइक के आगे जानवर आ जाने से आरक्षी ने ब्रेक लगा दिया।

इससे पीछे से आई टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने सूचना घर में दी। तब परिजन व पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया। कानपुर पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। मामा श्रीनिवास ने बताया कि कन्हैया अपनी मौसेरी बहन की शादी में शरीक होने के लिए छुट्टी लेकर आया था। 30 नवंबर को बांदा के एक मैरिज हाल से शादी समारोह में शिरकत कर सोमवार को उसे मिर्जापुर पहुंचना था।
विज्ञापन


उससे पहले यह हादसा हो गया। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर था। पिता लक्ष्मी गुप्ता खेती किसानी करते हैं। 12 बीघा जमीन है। घर में मां गुड्डा है। वह अविवाहित था। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि टेंपो की टक्कर से हादसा हुआ है। आरक्षी मिर्जापुर में तैनात था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें