कानपुर देहात। बलवंत सिंह हत्याकांड मामले की सुनवाई अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही है। शुक्रवार को अदालत के पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने से मामले की सुनवाई टल गई। अब अदालत ने मामले की सुनवाई 15 दिसंबर को करेगी।
शिवली क्षेत्र के सरैया लालपुर के रहने वाले व्यापारी बलवंत सिंह की 12 दिसंबर 2022 को पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। मामले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एसओजी प्रभारी सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस समय सुनवाई अपर जिला जज पंचम दुर्गेश की अदालत में चल रही है। वादी पक्ष के अधिवक्ता जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को अदालत के पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने से मामले में सुनवाई नहीं हो सकी है। अब अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 15 दिसंबर की तिथि नियत की है। इस दौरान सभी आरोपी जेल से अदालत में पेश किए गए। वहीं आरोपी सोनू यादव को बीमार होने के कारण जेल से नहीं लाया गया।