फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बरातियों से मारपीट में छह के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट

Sat, 02 Dec 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। राजपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में दो दिन पहले बांदा से आई बरात में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें चार लोग घायल हुए थे। शुक्रवार को लड़के पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने लड़की पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बांदा जनपद के कालीजर कस्बे के कैलाश का आरोप है कि भतीजे अजय की बरात बुधवार को राजपुर कस्बे शिवधाम गेस्ट हाउस आई थी। जयमाल कार्यक्रम के दौरान लड़की पक्ष के एक युवक ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर राजपुर निवासी रोहित, दीपक व औरेया निवासी बीरू, चेतराम ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए उसके रिश्तेदार कालीजर निवासी जितेंद्र कुमार, चंद्रभान व राजकुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें