फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कपड़ा गोदाम में रात भर सुलगी कपड़े की गांठें, सुबह फिर दहकी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जूही के रत्तूपुरवा में शनिवार देर शाम कपड़ा गोदाम में लगी आग रविवार सुबह फिर से भड़क उठी। आग रात भर सुलगती रहीं गांठों की वजह से लगी। आग को देखकर एक बार फिर से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड को दोबारा बुलवाया गया। दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

काकादेव निवासी गोविंद भाटिया का रत्तूपुरवा में कपड़े का गोदाम है। इसे आनंदपुरी निवासी प्रवीन जैन ने किराये पर ले रखा है। प्रवीन ‘शेफ एंड सिक्योर लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी के माध्यम से कपड़ों की गांठों का व्यापार करते हैं। इस गोदाम की देखरेख मैनेजर गुरमीत सिंह करते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम सात बजे आग लगी थी।
आग को फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने बुझाया था। रविवार सुबह फिर से धुआं निकलता दिखा। सूचना मिलने पर आईं दो गाड़ियों ने आग पर पानी की बौछार कर उसे ठंड़ा किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि आग पूरी तरह से ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें