फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बंदर के कूदने से गिरा छज्जा, तीन बच्चे घायल

Mon, 18 Aug 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
फोटो-37, लोहिया अस्पताल में उपचार के लिए बच्चों को लेकर पहुंचे परिजन। संवाद
विज्ञापन
अमृतपुर। बंदर के कूदने से गिरे छज्जा की चपेट में आकर तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर निवासी राजीव की पुत्री नेहा (4), संजीव कश्यप का पुत्र अभय (6) व राजकरण की पुत्री छोटी (2) घर में बाथरूम के छज्जे के नीचे खेल रहे थे। उसी दौरान बंदर के कूदने से छज्जा गिर गया। इससे तीनों लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया गया। डा. अमित वर्मा ने नेहा व अभय को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। छोटी के परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए। लोहिया अस्पताल में नेहा का इलाज शुरू कर दिया गया। अभय की हालत गंभीर होने पर सैफई को रेफर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें