फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद आज, बड़ी ईदगाह में नमाज सुबह 7:30 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन
- ईदगाहों के अलावा जामा मस्जिदों में होगी नमाज
विज्ञापन

-हजरत इब्राहीम अलैहस्सालम की सुन्नत पर करेंगे अमल
-पशु बाजारों में सुबह तक की बकरों की खरीदारी
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। ईदुल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। बड़ी ईदगाह बेनाझाबर में नमाज सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी। नमाज अदा करने के बाद लोग पैगंबर हजरत इब्राहीम अलैहस्सलाम की सुन्नत पर अमल करते ही जानवरों पर कुर्बानी करेंगे। बकरीद की पूर्व संध्या पर हलीम कॉलेज ग्राउंड समेत विभिन्न बकरा बाजारों में भीड़ रही। लोग कुर्बानी के लिए बकरे खरीद कर ले जाते रहे। जानवरों की कुर्बानी का सिलसिला तीन दिन तक चलेगा।
बड़ी ईदगाह बेनाझाबर में एक जमात होगी। शहर काजी हाफिज मामूर अहमद जामई ने बताया कि ईदुल अजहा की नमाज जामा मस्जिदों और मस्जिदों में भी होती है। इससे ईदगाह में एक ही जमात होगी। उन्होंने लोगों से खुशी के साथ पर्व मनाने की अपील की। बड़ी ईदगाह के अलावा नई सड़क, चमनगंज, रावतपुर, रोशननगर, बाबूपुरवा, बेगमपुरवा आदि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में ईदगाहों और मस्जिदों में सारी तैयारी पूरी हो गई है। जानवरों पर कुर्बानी की सिलसिला सुबह जमात के बाद शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मौलाना हाशिम अशरफी ने बताया कि जानवरों की कुर्बानी की सुन्नत हजरत इब्राहीम अलैहस्लाम की है और चार हजार साल पुरानी है। इसमें अल्लाहताला ने अपने नबी का इम्तिहान लिया था। यह राहे-हक में अपनी प्रिय वस्तु की कुर्बानी की संदेश देता है। लोग इसी पर अमल करें और इसे कुर्बानी के जज्बे के साथ मनाएं। जमात अहले हदीस की फेथफुलगंज और सुजातगंज स्थित ईदगाह में पुरुषों के साथ महिलाएं भी एक पेश इमाम के पीछे नमाज अदा करेंगी। जमात के अमीर खुर्शीद अहमद ने बताया कि महिलाएं अपने हाथ से जानवर की कुर्बानी भी कर सकती हैं।
विज्ञापन

-
बकरीद की नमाज का वक्त
बेगमपुरवा ईदगाह में सुबह सात बजे नमाज होगी। गद्दियाना स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे अदा की जाएगी। जामा मस्जिद शफीहाबाद चमनगंज में सुबह सात बजे, ईदगाह चांदमारी कैंट में सुबह आठ बजे, मरकज इमाम जैनुल आबदीन रामादेवी में सुबह आठ बजे, जामा मस्जिद मकबरा ग्वालटोली में सुबह आठ और 11 बजे, मस्जिद अहले बैत बेकनगंज में सुबह आठ बजे मकतब इमामिया अजीतगंज में सुबह आठ, मकतब इमामिया जूही सफेद कालोनी में सुबह साढ़े आठ बजे, मस्जिद कुरसवां पटकापुर में आठ बजे, सूटरगंज मस्जिद में सुबह नौ बजे नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें