फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid: कानपुर में 5.50 लाख का पड़वा और 2.85 लाख में बिका ड्राईफ्रूट खाने वाला दुंबा

Thu, 05 Jun 2025 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बकरीद को लेकर बाजार सज गया है। बकरे 10 हजार से लेकर दो लाख तक के बिक रहे हैं। 
विज्ञापन
11 कुंटल का भैंसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बकरा बाजार सज गया है। यह हलीम कॉलेज चमनगंज, जाजमऊ और बाकरगंज में लगा है। इस बार छह लाख छोटे-बड़े जानवरों का कारोबार होने का अनुमान है। बाजारों में 10 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक के बकरे, 20 हजार से लेकर साढ़े पांच लाख रुपये तक के पड़वे (भैंसा) बिक रहे हैं। जाजमऊ बाजार में गुरुवार को साढ़े पांच लाख रुपये का पड़वा और 2.85 लाख रुपये का दुंबा बिका। यह दुंबा एसी में रहता है और ड्राईफ्रूट्स खाता है।

विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि इस बार पिछली बार की अपेक्षा एक से डेढ़ लाख जानवरों के ज्यादा बिकने की संभावना है। सभी बाजारों में सबसे ज्यादा 20 से 40 हजार रुपये के बकरों की मांग है। चमनगंज पार्षद शिब्बू अंसारी ने बताया कि बाजार में दो से ढाई लाख बकरों और बड़े जानवर बिक जाएंगे। जाजमऊ में गल्ला गोदाम एसटीआई में बकरा बाजार सजा है। यहां 10 हजार से लेकर दो लाख की कीमत तक के बकरे हैं। बाजार के आयोजक लियाकत अली, पार्षद फखर इकबाल, मुनीर अहमद और अली अहमद ने बताया कि शहर के अलावा गंगा पार के व्यापारी और किसान जानवरों को बेचने ला रहे हैं।

बाकरगंज में लगने वाली बाजार सुजातगंज रेलवे ग्राउंड के पास लगी है। पार्षद पति अकील शानू ने बताया कि बाजार में 12 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक के बकरे मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि बकरीद पर औसत 40 से 50 हजार बकरे बिक जाते हैं और बड़े जानवर छह से आठ हजार बिकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े पांच लाख कीमत का पड़वा पहुंचा बाजार
जाजमऊ बाजार में सबसे महंगे जानवर आए हैं। यहां साढ़े पांच लाख की कीमत का पड़वा झालरों से सजाकर लाया गया। इसका वजन 11 क्विंटल का है। यह गुरुवार को बिक गया। इसके अलावा 2.85 लाख की कीमत का दुंबा भी आया है, जो एसी में रहता है। यह ड्राईफ्रूट्स, हरी सब्जियां खाता है और बिस्तर पर सोता है। आयोजक लियाकत अली ने बताया कि यह ज्यादा देर गर्मी में नहीं रह पाता। बाजार में जैसे ही आया इसे खरीद लिया गया। बाजार में पुलिस का सहयोग भी काफी मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें