फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च में पादरी करवा रहा था धर्म परिवर्तन सूचना मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पीटा, मचा हंगामा

Mon, 29 Jul 2019 12:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के रामादेवी के एक चर्च में रविवार देर शाम बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर पादरी को जमकर पीटा, इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


चर्च में रविवार देर शाम पादरी राजू आराधना करा रहे थे तभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को कहीं से धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना मिली।

बजरंगदल कार्यकर्ता चर्च पहुंच गए और पादरी को पीटा। बाद में पुलिस पादरी व अन्य दो साथियों को पूछताछ के लिए थाने लाई। ईसाई समाज के पास्टर यूसुफ, पास्टर राजेश आदि ने थाने पर हंगामा किया।

पास्टर यूसुफ ने कहा कि बजरंग दल के लोगों ने धर्म परिवर्तन का गलत आरोप लगाकर मारपीट की है। चकेरी इंस्पेक्टर रणजीत राय का कहना है कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। जांच कर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें