आसपास मौजूद लोगों ने दौड़ाकर चालक व पिकअप को पकड़ लिया और रनियां थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल लक्ष्मण को पीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में लक्ष्मण की मौत हो गई। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बहन और राहगीर चिल्लाते रहे, चालक ने नहीं रोकी पिकअप
लक्ष्मण के पिकअप में फंसने के बाद बहन चांदनी से वाहन रोकने से लिए शोर मचाया, लेकिन चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। इस पर चांदनी भाई की जान बचाने के लिए पिकअप के पीछे दौड़ी तो राहगीर भी शोर मचाते हुए दौड़े पड़े। इसके बाद भी चालक ने पिकअप नहीं रोकी। इसी बीच लक्ष्मण सड़क पर गिरा गया। चांदनी की आंखों के सामने ही लक्ष्मण पर पिकअप का पिछला पहिया चढ़ गया।
आटा लेकर चुर्री फैक्टरी जा रहा था पिकअप चालक
अकबरपुर के मुरीदपुर गांव निवासी चंद्रपाल गांव के ही पारस का पिकअप चलाता है। वह सोमवार को रनियां की एक मिल से पिकअप पर आटा लादकर क्षेत्र स्थित एक चुर्री फैक्टरी में जा रहा था। इसी दौरान पिकअप से हादसा हो गया। चंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि डाला के हुक में बच्चे का बैग फंस गया है इसका उसे पता नहीं चला। लोगों के चिल्लाने पर उसने पिकअप को रोका, लेकिन तब तक बच्चा पिछले पहिये के नीचे आ गया।