फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान विवाहिता कुएं में कूदी, बचाने के लिए भाई ने भी लगाई छलांग, ग्रामीणों की मशक्कत से बची दोनों की जान

Wed, 21 Oct 2020 02:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
बीमारी से परेशान विवाहिता कुएं में कूदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले के कदौरा में बीमारी से परेशान विवाहिता ने कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया। महिला को कुएं में छलांग लगाते देख बचाने के लिए भाई ने भी कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना से गांव में हड़कम्प मच गया।
विज्ञापन


किसी तरह ग्रामीणों ने रस्सी डालकर दोनों भाई बहिनों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि महिला के ऊपर भूत प्रेत का साया रहता है। जिससे वो अपना मानसिक संतुलन खो देती है।

थाना अमरौधा जिला कानपुर निवासी जय देवी पत्नी संतोष (30) विगत दो वर्षों से बीमार चल रही है। कुछ दिन पूर्व वो अपने मायके ग्राम इटौरा बावनी आई थी। बुधवार सुबह उसने घर के बाहर बने कुएं में अचानक छलांग लगा दी।
विज्ञापन


महिला को कुएं में कूदता देख गांव में हड़कम्प मच गया। बहिन को कुएं में कूदता देख बचाने के लिए भाई भूरा (18) पुत्र रामगुलाम भी कूद गया। दोनों को कुएं में डूबता देख आनन-फानन ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद दोनों को रस्सी-बाल्टी की मदद से बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि महिला विगत कुछ वर्षों से परेशान चल रही थी। भूत प्रेत का चक्कर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें