फोटो 35:::तेज बारिश का आनंद लेतीं युवतियां । संवाद
फोटो 36:::झमाझम बारिश के बीच जाते ई-रिक्शा में बैठे लोग। संवाद
आज और कल आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश की संभावना कम
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिले में रविवार दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार व मंगलवार को काली घटाएं छाई रहेंगी, लेकिन बरसान होने की संभावना नहीं है। इस कारण जिले के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढोत्तरी होगी।
रविवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर में आसमान छाई काली घटाओं से लगा कि कई घंटे तक बारिश होगी। करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
वहीं अगले दो दिनों तक घने बादलों की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस बीच बारिश की उम्मीद नहीं है। किसान ओमप्रकाश, विनोद, रामसिंह, रामूर्ति और महेंद्र के अनुसार इस समय फसलों के लिए बारिश की बहुत जरूरत है।
बारिश फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। इसके फसलों में बार-बार सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडे ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को बादल छाए रहेंगे, वहीं बुधवार से लेकर रविवार तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।