फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता : टीम इवेंट में डीएवी कॉलेज ने हासिल की जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में अंतर महाविद्यालयीय बैडमिंटन पुरुष व महिला प्रतियोगिता हुई। क्राइस्ट चर्च कॉलेज की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध करीब 25 महाविद्यालयों के 83 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग के टीम इवेंट में डीएवी कॉलेज विजेता और सीएसजेएमयू उपविजेता रहा।
विज्ञापन


व्यक्तिगत मुकाबले में वैभव ओमर ने प्रियांशु सिंह चौहान को पीछे छोड़कर खिताब जीता। चैलेंज इवेंट में नमन यादव विजेता और अमृतांश तिवारी उपविजेता बने। महिला वर्ग के टीम इवेंट में सीएसजेएमयू ने पहला और वीएसएसडी कॉलेज ने दूसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत मुकाबले में अदिति मिश्रा विजेता और कौशिकी गुप्ता उपविजेता रहीं। चैलेंज इवेंट में पायल यादव ने बाजी मारी। रिया वर्मा दूसरे स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर के बाद ऑल इंडिया नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रति कुलपति प्रो. सुधांशु पांड्या, प्रो. प्रवीण भाई पटेल, प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन और शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पांडेय ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रभाकर पांडेय और आयोजन सचिव डॉ. आशीष कुमार दुबे ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें