फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी बदमाश मोहित यादव गिरफ्तार, जेल में रहते जीता था चुनाव

Fri, 28 Sep 2018 08:48 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश मोहित यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज में शराब ठेकेदार से रंगदारी मांगने में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश मोहित यादव को पुलिस ने गुरुवार को एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचे और छह कारतूस बरामद किए गए हैं। बदमाश मोहित पर कन्नौज और इटावा में गैंगस्टर, अपहरण सहित करीब 23 मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि खानपुर गांव के प्रधान मोहित यादव पुत्र रामदास ने जुलाई में सौरिख के एक शराब ठेकेदार से रंगदारी मांगी थी। ठेकेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाश मोहित की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर सौरिख थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने गुरुवार रात करीब 10 बजे सकरावा तिराहे से मोहित और उसके साथी निशोक कुमार पुत्र रणवीर सिंह निवासी भटपुरी थाना सौरिख को कार में जाते समय दबोच लिया। तलाशी में दोनों के पास एक-एक तमंचा, छह कारतूस बरामद किए गए।

एसपी ने बताया कि शातिर बदमाश मोहित यादव पर गैंगस्टर, अपहरण, लूट, बलवा सहित 23 मुकदमे कोतवाली छिबरामऊ, थाना सौरिख और इटावा जिले के सिविल लाइन व बकेवर थानों में दर्ज हैं। शातिर बदमाश मोहित जरा सी बात पर गोली चला देना था। फरार मोहित की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। एसपी ने बदमाश मोहित को गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ सौरिख, एसआई सतीश चंद्र, शीलवंत सिंह, सिपाही सैफी अफजल, राहुल कुमार, मोहित और शिवकांत शामिल रहे। 
विज्ञापन


जेल में रहते जीता था प्रधानी का चुनाव
मोहित यादव की अपने गांव ही नहीं सौरिख क्षेत्र में दहशत कायम थी। वर्ष 2015 में वह जेल में बंद था। उसे दौरान प्रधान के चुनाव हुए। उसने जेल से ही खानपुर गांव से प्रधानी के लिए पर्चा भरा और चुनाव जीत गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें