फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में मुठभेड़, डाकू शारदा कोल ढेर

Mon, 04 Sep 2017 09:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
करीब दस दिन बाद ही पाठा क्षेत्र एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। रविवार की देर रात मड़वरिया जंगल में पुलिस की डाकू बबुली गैंग से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक गोलियां चलीं। इसमें एक डाकू  के मारे जाने की खबर है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मारे गए डाकू का नाम शारदा कोल बताया गया है। डाकू शारदा कोल पर 12 हजार रुपये का इनाम है। यह भी पता चला है कि 24 अगस्त को दस्यु बबुली गैंग की औदर जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान घायल डाकुओं को लेकर भागने वाला डाकू शारदा कोल ही था।

अंतिम समाचार मिलने तक डाकू की लाश बरामद नहीं हुई थी। एसपी प्रताप गोपेंद्र सिंह और अपर एसपी बलवंत चौधरी मुठभेड़ स्थल पर ही मौजूद बताए गए हैं। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने एक डाकू के मारे जाने की पुष्टि की है। वे भी मुठभेड़ स्थल पर ही मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें