कानपुर। केसीए की ओर से गुरुवार को राहुल सप्रू मैदान में आयोजित वुमंस टैलेंट हंट क्रिकेट प्रतियोगिता में केसीए पिंक इलेवन ने बबीता यादव के शतक के दम पर केसीए यलो इलेवन को 75 रन से हराया।
मैच में केसीए पिंक इलेवन ने 35 ओवर में छह विकेट पर 181 रन बनाए। टीम से बबीता यादव ने 120 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में सोती ठाकुर, प्रीति हजारिया ने दो-दो और आराध्या सिंह ने एक विकेट लिया।
इसके बाद केसीए यलो एकादश की पूरी टीम 28.4 ओवर में 106 रन पर आउट हो गई। टीम से शिवी सिंह ने 20, अपूर्वा सिंह व शिवांगी ने 12-12 रन बनाए तो गेंदबाजी में ईशा पांडेय ने चार, अनुपम राजपूत ने तीन और दिव्यांशी आर्या ने एक विकेट लिया।
प्लेयर ऑफ द मैच बबीता यादव को चुना गया। केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में केसीए पिंक, येलो, ब्लू, रेड, ऑरेंज और ग्रीन इलेवन की टीमें खेल रहीं है।