फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत जैसे कपड़े पहनने वाले बाबा भी झूठ बोलते हैं : शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। संत जैसे कपड़े पहनने वाले बाबा भी झूठ बोलते हैं। यह बात सोमवार को परासना गांव में पीडीए के चर्चा कार्यक्रम के समापन पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कही। कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री टीवी पर झूठा प्रचार कराते हैं। दो करोड़ रोजगार, काला धन निकलवाने समेत सभी वादे झूठे साबित हुए हैं।
विज्ञापन

शिवपाल ने कहा कि भाजपा गरीबों के स्कूल बंद कर रही है जबकि समाजवादी सरकार में शिक्षा और सिंचाई दोनों नि:शुल्क थीं। सपा के समय में टेल तक पानी पहुंचता था अब कमीशनखोरी का बोलबाला है। गुजरात से ठेकेदार आते हैं और भ्रष्टाचार करके पुल गिराते हैं। उन्होंने कहा कि तहसील, थानों और बिजली विभाग में भ्रष्टाचार पर भी हमला बोला।
कहा कि भ्रष्टाचारियों के नाम, तारीख लिख लो, समय आएगा तो सबका हिसाब होगा। कहा कि भाजपा ने एनडीए बनाया था, समाजवादी पार्टी ने पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) बनाया है क्योंकि आज सबसे अधिक शोषण इन्हीं वर्गों का हो रहा है। कहा कि आज झूठे मुकदमे, एफआईआर, जेलों में हत्याएं यह सब पीडीए समाज के साथ हो रहा है।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव ने सैफई आयुर्विज्ञान विवि को लेकर कहा कि विश्वविद्यालय में अच्छे डॉक्टर तो हैं लेकिन अफसर जिम्मेदारी नहीं निभा रहे। मरीजों को दवा तक नहीं मिल रही। सपा सरकार में कुलपति सुबह-शाम राउंड लेते थे, अब बस वसूली हो रही है। घटिया दवाएं आती हैं, लखनऊ तक कमीशन जाता है। कार्यकर्ताओं से 2027 की तैयारी अभी से शुरू करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि “अपने-अपने पोलिंग बूथ की वोटर लिस्ट जांच लो। उदय भान सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, महामंत्री वीरू भदौरिया, कार्यक्रम संयोजक डॉ. अरविंद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें