इससे साइकिल समेत बाबा और पौत्र रोड पर गिरे। तेज रफ्तार चालक दोनों को रौंदते हुए निकल गया। हादसा देखकर आसपास गांव बुढ़ंदा, साल्हेपुर, रामपुर कुर्मी, गोंदहा, मकरंदीपुर के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। चालक और बस पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। रोड पर लकड़ी डालकर जाम लगा दिया।
थानाध्यक्ष किशन सिंह समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष ने बिंदकी कोतवाली की जोनिहा चौकी में बस के बारे में सूचना दी। पुलिस ने चालक और बस पकड़ लिया। सीओ अनिल कुमार ने चालक और बस पकड़े जाने की जानकारी देकर ग्रामीणों को शांत कराया। कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।