फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: राजधानी ट्रेन से कटकर बीए की छात्रा की मौत, रेल पटरी पार करते वक्त हुआ हादसा

Wed, 22 Jan 2020 04:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
राजधानी ट्रेन से कटकर बीए की छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर में थरियांव के रसूलाबाद क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन पार करते समय बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की राजधानी ट्रैन से कटकर मौत हो गई। थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव के किसान गुलाब सिंह की पुत्री रिंकी यादव (18) थरियांव के सरला देवी श्रीराम डिग्री कॉलेज में छात्रा थी।
विज्ञापन


प्रतिदिन की भांति अपने गांव से थरियांव साइकिल से कॉलेज जाती थी। बुधवार सुबह रसूलाबाद क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज में न चलकर नीचे से ही चार लड़कियां साइकिल से रेलवे लाइन पार कर रही थीं। सहेलियां रेलवे लाइन पार कर गई लेकिन रिंकी प्रयागराज से कानपुर की तरफ तेज रफ्तार से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


साइकिल सहित छात्रा का शव क्षत-विक्षत हो गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें