फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: बीएड के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, पत्नी से विवाद पर उठाया कदम

Sat, 19 Dec 2020 10:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में सीतापुर चौकी क्षेत्र के कटरागूदर पुरवा में बीएड के छात्र ने पत्नी से विवाद होने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मप्र के मझगवां थाना क्षेत्र के बरहेटा गांव निवासी सुशील सिंह (25) पुत्र रामकृपाल डिलौरा गांव के मजरा कटरागूदर पुरवा में किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन


उसके साथ पत्नी, बच्चे व सास-ससुर भी उसी मकान में रहते हैं। सुशील जानकीकुंड स्थित एक संस्थान से बीएड की पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार की रात को पत्नी सीमादेवी की नींद खुली तो कमरे में पति का शव लटकता देख वह चीख पड़ी। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

ससुर फूल सिंह (शिक्षक) ने बताया कि घटना के  दिन वह पत्नी को इलाज के लिए सतना स्थित अस्पताल ले गए थे। उन्होंने बताया कि दामाद का पुत्री से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। शायद इसी से नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली। सीतापुर चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह ने बताया कि पत्नी से विवाद पर छात्र ने खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें