फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे न बनो नही तो तुम्हे भी एक गोली मारी जायेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे न बनो नही तो तुम्हे भी एक गोली मारी जायेगी - ऑन लाइन क्लास के दौरान शिक्षक ने बच्चों दी धमकी संवाद न्यूज एजेंसी कानपुर। मंधना में शिक्षक ने ऑन लाइन क्लास के दौरान बच्चों को शरारत करता देख उन्हें विकास दुबे का दर्ज देते हुए गोली मारे जाने की धमकी दी। इससे क्षुब्ध स्कूल के बच्चों ने शिक्षक की वॉयर रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मंधना के एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने छात्र छात्राओं को शरारत करता देख ऑनलाइन स्टडी ग्रुप पर वॉइस रिकॉडिंग डाली। जिसमें विकास दुबे न बनो नहीं तो तुम्हारे भी एक गोली मारी जायेगी,सही हो जाओगे चुप्पे बैठ जाओ\" कहा गया था। इससे क्षुब्ध छात्रों ने इस वॉइस रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बच्चों का आरोप था किस्कूल प्रशासन अप्रैल, मई और जून माह की फीस जबरन दबाव डालकर मांगा जा रहा था। इसपर अभिवावकों ने यूपी के मुख्यमंत्री और कानपुर के डीएम श्री ब्रह्मदेव राम त्रिपाठी को ट्वीट किया। इसी बात को लेकर स्कूल प्रबंधन नाराज चल रहा था। इसी खुन्नस में स्कूल के ऑनलाइन स्टडी ग्रुप पर अध्यापक ने बच्चों को धमकी भरा ऑडियो भेजा। वहीं इस संबंध में बिठूर थानाप्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें