सपा नेता आजम खां के जयाप्रदा पर दिए गए बयान के बाद यूपी की सियासी हवा कुछ बदल सी गई है। आजम खां इस मामले में चारो ओर से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। कानपुर में आजम खां पर एफाआईआर दर्ज होने के बाद अब इटावा की एक विधायक ने आजम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अपनी आवाज बुलंद की है।
इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया ने रामपुर से सपा व बसपा गंठबंधन के प्रत्याशी आजम खां द्वारा भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी पर रोष जताया है। उन्होंने आजम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मंगलवार को एसएसपी को ज्ञापन दिया है।