महोबा के चरखारी इलाके मे सपा आजम खान ने भाजपा को देश को बांटने वाली पार्टी बताया। कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने विदेशों में जमा काला धन लाकर गरीबों के खातों में 15-15 लाख रुपये डालने का वायदा किया लेकिन तीन वर्ष होने को है और खातों में आज तक एक रुपये भी नही आया। उन्हाेंने मोदी का नाम लिए बगैर ही नोटबंदी और शिक्षा पर भी प्रश्नचिंह लगाया।
नगर विकास मंत्री मंगलवार को कस्बा चरखारी के गोलाघाट स्थित बुधवारी बाजार में सपा प्रत्याशी उर्मिला राजपूत के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में दोनों संप्रदायों को बराबरी का हक है और दोनों को साथ साथ मिलकर रहना होगा। नगर विकास मंत्री ने कहा कि बसपा पर हमला बोला। कहा कि मायावती मुस्लिम हितैषी होने का दिखावा करती है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा लड़ाई में नहीं है। इसका पता मोदी को चल चुका है। यही वजह है कि वह कुछ भी बोलने से परहेज नहीं कर रहे हैँ।