फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हैंडबॉल में आजाद हाउस का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित हैंडबॉल इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता में आजाद हाउस ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

शनिवार को पहले सेमीफाइनल में शिवाजी हाउस ने महाराणा प्रताप हाउस को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में आजाद हाउस ने 14-13 से भगत सिंह हाउस को हराया। फाइनल में आजाद हाउस ने शिवाजी हाउस को 5-4 से हरा दिया। प्रतियोगिता में अनन्या कमल (आजाद हाउस) को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी और ललित नरवार (आजाद हाउस) को सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया। वहीं राहुल (आजाद हाउस) को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार मिला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि और विभागाध्यक्ष ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रो. शशिकांत त्रिपाठी, सुरक्षा प्रभारी डॉ. अंकित त्रिवेदी, विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव और इंट्राम्यूरल सचिव अभिषेक मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रभाकर पांडे, संयुक्त क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र कुमार चौहान, सौरभ तिवारी, अश्वनी मिश्रा, मोहित तिवारी और राहुल दीक्षित समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें