कानपुर हैलट में भर्ती आयुष्मान रोगियों से बाहर से दवाएं मंगाए जाने का सिलसिला थमा नहीं है। आयुष्मान लाभार्थी रोगी रूबी विश्वकर्मा के तीमारदार ने सीएमएस से शिकायत की है कि डॉक्टर बाहर से दवाएं लाने के लिए बाध्य कर रहे हैं। आपत्ति करने पर गलत व्यवहार करते हैं।
तीमारदार ने दवाओं का पैसा वापस दिलाए जाने की मांग की है। इस शिकायत पर योजना के नोडल अफसर डॉ. एसके सिंह ने जांच शुरू कर दी है। मेडिसिन विभाग के कंसल्टेंट से जवाब मांगा गया है।