फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आयुष्मान मरीज से बाहर से मंगाई जा रहीं दवाएं, तीमारदारों ने सीएमएस से शिकायत की

Wed, 11 Sep 2019 01:41 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर हैलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर हैलट में भर्ती आयुष्मान रोगियों से बाहर से दवाएं मंगाए जाने का सिलसिला थमा नहीं है। आयुष्मान लाभार्थी रोगी रूबी विश्वकर्मा के तीमारदार ने सीएमएस से शिकायत की है कि डॉक्टर बाहर से दवाएं लाने के लिए बाध्य कर रहे हैं। आपत्ति करने पर गलत व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन


तीमारदार ने दवाओं का पैसा वापस दिलाए जाने की मांग की है। इस शिकायत पर योजना के नोडल अफसर डॉ. एसके सिंह ने जांच शुरू कर दी है। मेडिसिन विभाग के कंसल्टेंट से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

जालौन के रहने वाले मान सिंह की पुत्री रूबी विश्वकर्मा 22 अगस्त को हैलट इमरजेंसी में भर्ती हुई थी। 24 अगस्त को उसे आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत किया गया। इस वक्त वह मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर 12 के बेड नंबर 37 पर भर्ती है।

रोगी के पिता ने सीएमएस डॉ. रीता गुप्ता से शिकायत की है कि योजना के तहत रोगी को कैशलेस इलाज नहीं मिल पा रहा है। इंडेंट फार्म भरवाने के बजाय बाहर से दवाएं मंगवाई जा रही हैं। शिकायती पत्र के साथ उसने दवाओं के 10 बिल भी लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें