फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले में 25 नवंबर से आयुष्मान कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने 3,17,437 व्यक्तियों का लक्ष्य तय किया है जिनमें 1,42,811 ग्रामीण तथा 1,74,626 शहरी क्षेत्र के लाभार्थी शामिल हैं। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग माइक्रो प्लान तैयार करें। टीमें बनाएं जो कैंप लगाकर लोगों के आधार कार्ड बनाएं। अभियान अवधि में रोज़ाना 67 कैंप लगाए जाने हैं। इनमें 22 ग्रामीण तथा 45 शहरी क्षेत्र में लगाए जाएंगे। ग्रामीण इलाकों में कैंप पंचायत भवनों पर आयोजित होंगे। नगरीय क्षेत्र में कोटेदार की दुकान एवं 50 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर का आयोजन कर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. एसपी यादव ने बताया कि विशेष अभियान के पहले दिन 305 आयुष्मान कार्ड बनाया गए। अभियान को और प्रभावी बनाने के संबंध में जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पात्र लोगों के घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनना सुनिश्चित करेगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें