फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी की आस्था पर चोट पहुंचाए बिना हल हो अयोध्या मसला: सलमान खुर्शीद

Sat, 18 Nov 2017 12:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तिलक नगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि अयोध्या मसला किसी की आस्था पर चोट पहुंचाए बिना हल करने का फार्मूला तलाशना चाहिए। नरेंद्र मोदी सरकार ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) मापने का ग्राफ ही बदल दिया। वर्तमान की पांच फीसदी जीडीपी पुराने ग्राफ के मुताबिक सिर्फ तीन फीसदी ही है। नोटबंदी-जीएसटी के बाद देश में मंदी जैसे हालात हैं। युवाओं की नौकरियां जा रही हैं, व्यापारी परेशान हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

सलमान खुर्शीद
वह महापौर प्रत्याशी बंदना मिश्रा और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में कानपुर शहर आए थे। तिलक हॉल में पत्रकार वार्ता में खुर्शीद ने कहा कि नये ग्राफ में 8-9 फीसदी जीडीपी दर होने पर ही चीन जैसे देशों को चुनौती दी जा सकती है। मोदी सरकार अमेरिका कीपिछलग्गू हो गई है। ये लोग ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की बात करते हैं। देशवासी परेशान हैं तो कैसा ईज ऑफ डूइंग। नोटबंदी के बाद झूठे वादे कर योगी सरकार बनी है। कश्मीर मुद्दे पर खुर्शीद ने कहा कि यह पूरे देश का मामला है। कश्मीर के शांत होने पर ही देश में स्थिरता का माहौल होगा।
विज्ञापन

सलमान खुर्शीद
कांग्रेस हमेशा से 74 वें संशोधन को लागू करने के पक्ष में रही है। भले ही सरकार न हो, लेकिन जनता को जरूरी सुविधाएं देने के रास्ते  निकाले जाएंगे। इस दौरान शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, हाफिज मोहम्मद उमर, हाजी इफ्तिखार अली बेग, शरीफ मौलाना, आलोक मिश्रा, सरदार कुलदीप सिंह, देवी तिवारी, पवन गुप्ता, कृपेश त्रिपाठी, स्वदेश शुक्ला, राजीव शुक्ला, इकलाख अहमद डेविड आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें