फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भूजल संरक्षण व जल प्रबंधन जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

Wed, 22 Jul 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भूजल सप्ताह के तहत मंगलवार को भूगर्भ जल विभाग की तरफ से एचएल एग्रो परिसर में भूजल संरक्षण व जल प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्योग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जल के विवेकपूर्ण व सतत उपयोग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

हाइड्रोलॉजिस्ट अर्चना सिंह ने भूजल संरक्षण, वर्षा जल संचयन (रेन वॉटर हार्वेस्टिंग) तथा कृत्रिम भूजल पुनर्भरण की तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि भूजल हमारी जीवनशैली, कृषि और औद्योगिक विकास का प्रमुख आधार है। बढ़ते जल संकट को देखते हुए इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। वहीं हाइड्रोलॉजिस्ट राजकमल लोधी ने दैनिक जीवन और औद्योगिक इकाइयों में जल प्रबंधन के कुशल उपायों पर विशेष जोर दिया गया। कहा कि जल संरक्षण प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है, इसलिए वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण और रख-रखाव बेहद आवश्यक है। अवर अभियंता गोपाल कुमार गुप्ता ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भूजल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए इसे एक जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें