फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवधेश प्रसाद बोले- राम मंदिर के धर्मध्वजा कार्यक्रम में मुझे न बुलाना जनता का अनादर

Tue, 25 Nov 2025 09:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मुझे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के लिए नहीं बुलाया गया इससे जनता निराश है। 
विज्ञापन
अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर के धर्मध्वजा कार्यक्रम में मुझे न बुलाना जनता का अनादर है। यह बात मंगलवार को सैफई में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। सपा सांसद ने कहा कि उनका मानना था कि जनप्रतिनिधि के होने के नाते उनको भी इस आयोजन में बुलाया जाएगा, लेकिन मुझसे कोई बात नहीं हुई। इससे अयोध्या की जनता नाखुश है। कहा कि भाजपा ने जिस तरह से अयोध्या की जनता का अनादर किया है, वह ठीक नहीं है। कहा कि इस आयोजन में देश के दूसरे हिस्सों के लोग शामिल होने के लिए आए हैं, लेकिन अयोध्या से जुड़े लोगों को नहीं बुलाना निराशाजनक है।
विज्ञापन


बिखराव की राजनीति कर रही भाजपा: जियाउर रहमान
भाजपा देश में बिखराव की राजनीति कर रही है। यह बात मंगलवार को सैफई में हुए शादी समारोह में शामिल होने आए संभल से सपा के सांसद जियाउर रहमान ने कहा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हुआ कार्यक्रम भाजपा का कार्यक्रम था। कहा कि सपा का पीडीए एजेंडा इतना मजबूत है कि भारतीय जनता पार्टी डरी और सहमी बनी हई है। 2027 के उत्तर प्रदेश विस चुनाव में सपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें